100+ भौतिक विज्ञान से संबन्धित सामान्य ज्ञान

Physics GK Question in Hindi: 100 most important and frequently asked MCQ Physics Questions. The Physics GK MCQ having very helpful questions for such types of aspirants so learn and remember very carefully. SSC, CDS, JPSC, BPSC, RRB NTPC, RAS/RTS की पिछली कई परीक्षाओं में पूछे गए इन भौतिक विज्ञान सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को अच्छी तरह याद कर लें। जो आपके लिए बोर्ड परीक्षा या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने में आसानी प्रदान करेंगे।

1. प्रक्षेपास्त्र का विकास किसने किया? – वर्नस वॉन ब्रॉन
2. प्रतिरोध (Resistance) का मात्रक क्या हैं? – ओम
3. प्रेशर कुकर में खाना क्यों जल्दी पकता हैं? – अधिक दाब पर पानी अधिका तापक्रम पर उबलने लगता है
4. बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में क्यों चिपक जाते हैं? – दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है।
5. बल किसका गुणनफल है? – द्रव्यमान और त्वरण का
6. बिजली के बल्ब का फिलामेंट किस तत्व से बना होता हैं? – टंगस्टन
7. ‘ब्रह्मांड प्रसारित हो रहा है।’ यह प्रमाण सर्वप्रथम किसने दिया? – एडविन हब्बल
8. ब्रह्मांड में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सा तत्व पाया जाता है?– हाइड्रोजन
9. ब्लैक होल के सिद्धांत को किसने प्रतिपादित किया था? – एस चंद्रशेखर
10. मनुष्य ने पहली बार किस वर्ष चांद पर कदम रखा? – 1969 ई.
11. माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति क्या होगी?– बढ़ती है
12. मानव आंख की रेटिना पर कैसा प्रतिबिंब बनता है? – वास्तविक तथा उल्टा
13. मिथेन किसके वायुमंडल में उपस्थित है? – बृहस्पति
14. मोटर कार में शीतलन तंत्र (रेडिएटर) किस सिद्धांत पर कार्य करता है? – केवल संवहन
15. मोटरकार में पश्चदृश्य के लिये कौन-सा दर्पण प्रयुक्त होता है?– उत्तल दर्पण
16. यदि एक पिंड सरल आवर्त गति में गतिशील हो, तो वेग एवं त्वरण में कलांतर (phase difference) कितना होगा? – 90°
17. रडार का उपयोग किसलिये किया जाता है? – जहाजों, वायुयानों आदि को ढूंढना एवं मार्ग निर्देश करने के लिये
18. रडार के आविष्कारक कौन थे? – राबर्ट वाट्सन
19. राइट ब्रदर्स ने किसका आविष्कार किया था? – विमान
20. रेडियोधर्मिता किससे नापी जाती है? – गिगर मूलर काउंटर
21. रॉकेट किसके सिद्धांत पर कार्य करता है? – संवेग संरक्षण
22. लाल ग्रह (Red Planet) के नाम से कौन सा ग्रह जाना जाता है? – मंगल
23. लेंज का नियय किसके लिए आवश्यक हैं? – ऊर्जा का संरक्षण
24. लोलक घड़िया गर्मियों में क्यों सुस्त हो जाती है? – लोलक की लंबाई बढ़ जाती है जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है।
25. ल्यूमेन (Lumen) किसका मात्रक है? – ज्योति फ्लक्स का
26. वर्षा की बूंद गोलाकार क्यों होती है? – सतही तनाव के कारण
27. वायु में ध्वनि का वेग कितना होता है? – 330 मीटर/सेकंड
28. वायुमंडल में प्रकाश के विसरण (Disffusion) का कारण क्या है? – धूलकण
29. विद्युत अपघटन संबंधी नियम किसने प्रतिपादित किया था?– फैराडे
30. विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव सर्वप्रथम अवलोकित किसने किया था? – ओरस्टेड द्वारा
31. विद्युत हीटर का एलीमेंट (Element) किस धातु का बना होता हैं? – नाइक्रोम
32. विभवांतर का मात्रक क्या होता हैं? – वोल्ट

33. वैज्ञानिक आर्कमिडीज किस देश से थे? – ग्रीस से
34. वोल्टीज सेल (Voltaic Cell) के आविष्कारक कौन हैं? – एलिजाण्ड्रों वोल्टा
35. शरीर का वजन कितना होता है? – ध्रुवों पर अधिकतम होता है
36. श्यानता की इकाई क्या है? – प्वाइज
37. श्रव्य परिसर में ध्वनि तरंगों की आवृत्ति क्या होती है? – 20Hz से 20,000 H
38. श्री सी.वी. रमण को किस क्षेत्र में कार्य करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – प्रकाश प्रकीर्णन
39. संचार में प्रयुक्त फाइबर आॅप्टिक केवल किस सिद्धांत पर कार्य करता है? – प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन
40. सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना क्यों कठिन है? – बर्फ से सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है।
41. सबसे कम तरंगदैर्घ्य वाला प्रकाश किस रंगा का होता हैं?– बैंगनी
42. समुद्र नीला क्यों प्रतीत होता है? – आकश के परावर्तन तथा जल के कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण
43. समुद्रों की गहराई को मापने के लिए किस ध्वनि तरंग का प्रयोग किया जाता है? – सोनार
44. सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला तत्व क्या हैं? – चाँदी
45. साइकिल चलाने वाला मोड़ लेते समय क्यों झुकता है? – वह झुकता है ताकि गुरुत्व केन्द्र आधार के अंदर बना रहे, वह उसे गिरने से बचाएगा।
46. सापेक्ष आर्द्रता (Relative Humidity) किससे नापी जाती है – हाइ्ग्रोमीटर
47. सापेक्षता का सिद्धांत (Theory of Relativity) किसने दिया था? – आइंस्टीन
48. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है?– बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण
49. साबुन के बुलबुले के अंदर का दाब कितना होता है? – वायुमंडलीय दाब से अधिक होता है।
50. सूर्य की किरणों की तीव्रता मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं? – एक्टिनोमीटर
51. सूर्य की सतह पर तापमान कितना होता है? – 5800C
52. सूर्य के निकटतम स्थित ग्रह कौन सा है? – बुध
53. सूर्य के सबसे निकट तारा कौन सा है? – प्रोक्सिमा सेन्टोरी
54. सूर्य में निंरतर ऊर्जा का सृजन किस कारण होता रहता है? – नाभिकीय संलयन
55. सूर्यग्रहण कब होता है? – चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
56. सोनार (SONAR) किसके द्यारा प्रयोग में लाया जाता है? – नौसंचालक
57. सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?– बुध
58. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा हैं? – बृहस्पति
59. स्कूटर के आविष्कार किसने किया था? – ब्राड शॉ
60. हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन से स्याही क्यों निकलने लगती है? – वायुदाब में कमी के कारण
61. हाइड्रोजन परमाणु के न्यूक्लियस में प्रोटॉन की संख्या क्या होगी? – एक
62. हाइड्रोजन बम किसने विकसित किया? – एडवर्ड टेलर
63. हाइड्रोजन से भरा रबड़ का गुब्बारा वायु में ऊपर जाकर क्यों फट जाता है? – वायुदाब घट जाता है।
64. हैली का धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा कितने वर्षों में करता है? – 76 वर्षों में
65. 34. किस ग्रह के सबसे अधिक उपग्रह हैं? – बृहस्पति