भारत में पहली सफल आधुनिक सूती वस्त्र मिल की स्थापना वर्ष 1854 में, मुम्बई में कावसजी डाबर द्वारा की गई थी। वर्तमान समय में यह उद्योग अधिक विस्तृत हो चुका है। भारत के सभी राज्यों में, विशेषकर उन राज्यों में जहां भौगोलिक परिस्थितियां अनुकूल हैं एवं कपास की प्रचुरता है, सूती वस्त्र मिलें स्थापित की गई हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक एवं केरल सहित अन्य राज्यों में सूती वस्त्र मिलें स्थापित हैं। तमिलनाडु में सर्वाधिक मिलें कोयंबटूर में स्थापित की गई हैं।
....Read more