विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 8 मई
(B) 8 जून
(C) 18 जून
(D) 17 अप्रैल

important-days
Correct Answer : 8 जून
विश्व महासागर दिवस 8 जून को मनाया जाता है। महासागर हमारी पृथ्वी पर न सिर्फ जीवन का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण सन्तुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करता है। विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों पैदा करना है। इसक उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है। इसके अलावा महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे–खाघ सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थतिक सन्तुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अन्धाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है। प्रथम विश्व महासागर दिवस 8 जून, 2009 को मनाया गया था। यह दिवस वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियों में हुए 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागार दिवस मनाने के फैसले के बाद और वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस सम्बन्ध में आधिकारिक मान्यता किए जाने के बाद मनाया जाने लगा। प्रत्येक वर्ष 'विश्व महासागर दिवस' पर पूरे विश्व में महासागर से जुड़े विषयों में विभिन्न प्रका के आयोजन किए जाते हैं, जो महासागर के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं के प्रति जागरूकता पैदा करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
Useful Quotations for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
Like The Facebook Page CurrentGK for Current Affairs, Latest GK & Employment News
Always Ask Questions