विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर कहां स्थित है?

(A) भारत
(B) इंडोनेशिया
(C) जापान
(D) चीन

asked-questions
Correct Answer : इंडोनेशिया (Indonesia)
Question Asked : Bihar Police Sub Inspector Exam 2018
विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर बरबुदुर इंडोनेशिया में स्थित है। बोरोबुदुर अथवा बरबुदुर इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रान्त के मगेलांग नगर में स्थित 9 वीं सदी का महायान बौद्ध मंदिर है। यह छह वर्गाकार चबूतरों पर बना हुआ है, जिसमें से तीन का ऊपरी भाग वृत्ताकार है। यह 2672 उच्चावचों औश्र 504 बुद्ध प्रतिमाओं से सुसज्जित है। इसके केन्द्र में स्थित प्रमुख गुम्बद के चारों ओर स्तूप वाली 72 बुद्ध प्रतिमाएँ हैं। इसका निर्माण 9 वीं सदी में शैलेन्द्र राजवंश के कार्यकाल में हुआ। मन्दिर में गुप्त कला का प्रभाव भी दिखाई देता है, जो इसमें भारत के क्षेत्रीय प्रभाव को दर्शाता है, इसे वर्ष 1991 में युनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
Useful Quotations for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
Like The Facebook Page CurrentGK for Current Affairs, Latest GK & Employment News
Always Ask Questions