लोक लेखा समिति का कार्यकाल 1 वर्ष होता है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 1 मई, 2018 को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए लोक लेखा समिति (PAC) एवं प्राक्कलन समिति का पुनर्गठन किया। जिसका कार्यकाल 1 मई, 2018 से 30 अप्रैल, 2019 तक होगा। लोकसभा अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में लोकलेखा समिति का गठन किया। इस समिति में सदस्य के रूप में लोकसभा से सुभाष चंद्र बहेरिया, सुदीप बंदोपाध्याय, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गजानन चंद्रकांत कीर्तिकर, भतृहरि महताब, रीति पाठक, रमेश पोखरियाल निशंक, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, अभिषेक सिंह, गोपाल चिनय्या शेट्टी, डॉ. किरीट सोमैया, अनुराग सिंह ठाकुर, शिवकुमार चानबासप्पा उदासी और डॉ.पी.वेणुगोपाल शामिल हैं।
....Read more