दुनिया के अमीर देशों में भारत का 6वां स्थान है। अफ्रेशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू के मुताबिक दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। इस सूची में अमेरिका शीर्ष स्थान पर है। 2017 में 62,584 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका विश्व का सबसे धनी देश है। 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान (19,522 अरब डॉलर) है। ब्रिटेन चौथे स्थान (9,919 अरब डॉलर), जर्मनी 5वें (9,660 अरब डॉलर), फ्रांस 7वें (6,649 अरब डॉलर), कनाडा 8वें (6,393 अरब डॉलर), आॅस्ट्रेलिया 9वें (6,142 अरब डॉलर) और इटली 10वें (4,276 अरब डॉलर) स्थान पर है।
....Read more