भारत में जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल पश्चिम बंगाल में है। जूट एक प्रमुख रेशेदार फसल है। इसके रेशों से बोरे, रस्सियाँ, कालीन, कपड़े आदि बनाए जाते हैं। जूट की कृषि के लिए 25 से 35 का तापमान, 100 सेमी से 200 सेमी की वर्षा, दोमट एवं नदियों की कछारी मिट्टी, स्वचछ जल तथा सस्ता श्रम आवश्यक होता है। देश के 71% जूट का उत्पादन अकेले पश्चिम बंगाल में किया जाता है। यहाँ हुगली नदी का डेल्टाई क्षेत्र सबसे प्रमुख जूट उत्पादक क्षेत्र है। अन्य जूट उत्पादक राज्य हैं— बिहार, झारखण्ड, असम, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि।
....Read more