भारत का सबसे पहला जैविक खेती पर आधारित राज्य कौन-सा है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) केरल
(C) सिक्किम
(D) अरुणाचल प्रदेश

Correct Answer : सिक्किम
Question Asked : MPPSC Prelims Exam 2018
भारत का सबसे पहला जैविक खेती पर आधारित राज्य सिक्किम है। जैविक खेती कृषि की वह विधि है, जो उर्वरकों एवं कीटनाशकों के न्यूनतम प्रयोग पर आधारित हो अर्थात् कृषि हेतु भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने हेतु फसल चक्र, हरी खाद एवं कम्पोस्ट का प्रयोग किया जाता है। भारत का पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम लगभग 75 हजार हेक्टेयर भूमि पर जैविक कृषि को अपनाकर देश का प्रथम पूर्ण जैविक राज्य बन गया है। 18 जनवरी, 2016 को गंगटोक में प्रधानमन्त्री ने इसकी घोषणा की थी।
Useful Quotations for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
Like The Facebook Page CurrentGK for Current Affairs, Latest GK & Employment News
Always Ask Questions